संवाददाता ,चांडिल ।
शिक्षित बेरोजगार टेंपो संघ रघुनाथपुर द्वारा एन एच 32 के रघुनाथपुर में थाना के पास, अदारडीह गांव एवं घाघरा में स्थित पेट्रोल पंप पर सी एन जी पंप चालु करने के मांग पर एन एच 32 में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डाबलू मार्डी ने बताया कि नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में 50 से अधिक सी एन जी वाहन लोग खरीद लिया है और इस क्षेत्र में सी एन जी पंप नहीं होने के कारण लोगों को 30 किलोमीटर दूर चांडिल प्रखंड के आसनबनी सी एन जी गैस भरने के लिए जाना पड़ता है। जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। संघ के सचिव उत्तम नाग ने कहा कि इस क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कंपनी का एक एवं इंडियन ऑयल कंपनी का दो पेट्रोल पंप है। दो पंप पर सी एन जी गैस का टंकी भी लगाया गया है। लेकिन पंप चालु नहीं होने से वाहन चालक काफी परेशान है। रघुनाथपुर में थाना के पास स्थित पैट्रोल पंप संचालक ने बताया कि एक से डेढ़ महीने में सीएनजी की आपूर्ति शुरू किया जायेगा। आदरडीह में स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि अभी तक सीएनजी गैस चालु करने का आदेश नहीं दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष डाबलू मार्डी, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, सचिव उत्तम नाग, मिलन कर्मकार, तपन नाग, दिनेश मर्धाना, सुभाष माहली, संजय गोप, मयना गोस्वामी, लुधा कर्मकार, जयंत प्रमाणिक, बाबलू महतो, झंटु नाग, सिस्टी महतो, संदीप दास, मंगल मुदी, गोवर्धन महतो आदि उपस्थित थे।









