Wednesday, July 16, 2025
No menu items!
Homeखास खबरसड़क दुर्घटना में गम्हरिया के 17 वर्षीय युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में गम्हरिया के 17 वर्षीय युवक की मौत

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत  केरला पब्लिक स्कूल के पास रविवार देर शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 17 वर्षीय छात्र केशव महतो की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज़ रफ्तार से जा रहे अज्ञात बोलेरो ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार केशव महतो ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था तभी यह हादसा हुआ। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही केशव दूर जा गिरा और बीच सड़क पर तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर पैसेंजर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशव महतो अपने शिक्षक पिता का इकलौता बेटा था। केशव महतो मूल रूप से छोटा बड़ामारी का रहने वाला था, लेकिन वर्तमान में उसका परिवार केरला पब्लिक स्कूल के पीछे रहता था। उनके पिता दुर्गा चरण महतो पेशे से एक सरकारी शिक्षक हैं।घटना के बाद गम्हरिया पुलिस द्वारा फरार बोलेरो चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तेज़ रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments