Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 1700 छात्र-छात्राओं को मिला...

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 1700 छात्र-छात्राओं को मिला डिग्री

जमशेदपुरः सोमवार को जमशेदपुर के पोखरी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह आयोजित की गई .इसमे संस्थान से पास आउट 1700 छात्र-छात्राओं को डिग्री और 120 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, उड़ीसा की शैक्षणिक सलाहकार डॉ शुक्ला मोहंती ,कुलपति डॉ प्रभात कुमार पाणी तथा कुलसचिव नागेंद्र सिंह उपस्थित थे अतिथियों के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की और विश्वविद्यालय के कुल अधिपति मदन मोहन सिंह को कर्मवीर पुरुष की संज्ञा दी. उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री हासिल करना बड़ी बात नहीं है. रोजगार करने से बेहतर रोजगार देने वाला बने. उन्होंने छात्र-छात्राओं को “आई कैन- आई विल” के फलसफे पर जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर हफ्ते एक शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं. यहां के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब शताब्दी वर्ष में प्रवेश करते-करते भारत विश्व गुरु बनेगा. इसमें आज के युवाओं की बड़ी भूमिका होगी. केंद्रीय मंत्री ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और बेहतर इंसान बने के साथ- साथ रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में प्रयास करने की  अपील की .

इस अवसर पर नृत्य और संगीत कार्यक्रम भी धूमधाम से आयोजित की गई.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments