संवाददाता आदित्यपुर।
रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पूरे झारखंड मे रिकार्ड मतों से जितेंगे. रांची लोकसभा क्षेत्र की चहूंमुखी विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह बातें ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है, अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरीके से विकास की गंगा बहाई है वह कदापि भूला नहीं जा सकता है। संजय सेठ जनता की छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं। जनता के बीच उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से ही लग रहा है कि संजय सेठ च भारी मतों से चुनाव जितेंगे।
मलखान सिंह ने संजय सेठ को जिताने के लिए जनता से की अपील

ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह लगातार रांची लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय सेठ की जीत के बाद एक बार फिर से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहने लगेगी। उन्होंने जनता से अपील किया है कि 25 मई को चुनाव के दिन भारी संख्या में बूथ पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर अपने लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से जिताएं।









