गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में एनसीसी प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 को लेकर चयन शिविर आयोजित की गई। शिविर में आठवीं कक्षा के 58 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 50 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के लिए चयन किया गया, जिसमें 33 छात्र और 17 छात्राएं शामिल है। इस अवसर पर 37, बटालियन के सूबेदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार बजेंद्र सिंह तथा विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विकास कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। विदित हो कि चयनित विद्यार्थियों का मूल्यांकन ऊंचाई, वजन, शारीरिक क्षमता, चिकित्सा फिटनेस, अनुशासन और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन ने विद्यार्थियों का उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर देश की सेवा करें और देश की सुरक्षा में अपना अहम योगदान दें।
Trending Now
एनसीसी प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 में जेवियर स्कूल गम्हरिया के 50 विद्यार्थियों एनसीसी कैडेट्स के लिए चयनित
RELATED ARTICLES


