Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटएसिया के मेगा रक्तदान शिविर में 536 यूनिट रक्त संग्रह

एसिया के मेगा रक्तदान शिविर में 536 यूनिट रक्त संग्रह

आदित्यपुर: एसिया के एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर में 536 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केशरी ने शनिवार को ऑटो क्लस्टर के आईटी साइंट हाल में दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, स्वर्गीय जेपी चोपडा के बड़े भाई ओम प्रकाश चोपड़ा, मनोज चोपड़ा, दशरथ उपाध्याय, संतोख सिंह, रतन अग्रवाल, सुमित मेहता, राजू खंडेलवाल आदि मौजूद थे। रक्तदान शिविर शुरू होते ही रक्तदाताओं का तांता लग गया।

एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे कार्यक्रम के अतिथि सारे ब्लड डोनर हैं।आज एशिया पिछले 35 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है। उन्होंने बताया कि एसिया 1990 से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। जो बाद में युवा उद्यमी स्वर्गीय जेपी चोपड़ा की स्मृति में होने लगा है। एशिया अध्यक्ष ने बताया कि, उनके द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर से हर वर्ष हजारों लोगों की जान बचती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments