आदित्यपुर: सोमवार को आदित्यपुर स्थित शेर-ए-पंजाब चौक पर 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर–गम्हरिया विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दीl

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने उपस्थित सभी नागरिकों को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई तथा संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, आशुतोष गुप्ता, मिथिलेश झा, डॉ एसके रत्नाकर, नीरज कुमार, कांत लाल यादव, संजय कुमार, आशुतोष कुमार, विकास यादव, संजय कुमार खान, सिमरन मेहरा, संतोष कुमार सिंह यादव, एसके सिंह, दीनानाथ सिंह, योगेंद्र प्रसाद, शिक्षाविद संजय कुमार, कपिल देव ठाकुर, नगीना यादव, टी एन दुबे, मलिक महतो, बच्चन कुमार, सच्चिदानंद पंडित, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उदित यादव, राजेश यादव, अजय यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, सत्येंद्र प्रभात, मनोज चौरसिया सहित सैकड़ो प्रमुख लोग उपस्थित थेl









