Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटप्रवीण सिंह की समृति में 818 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर...

प्रवीण सिंह की समृति में 818 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, विधायक मंगल कालिंदी व दशरथ गागराई शिविर में हुए शामिल

रक्तदान शिविर में लक्की ड्रॉ के माध्यम से 20 रक्तदाताओं को मिला पुरस्कार

आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रविवार को आदित्यपुर स्थित मां भगवती एनक्लेव कम्यूनिटी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में कुल 818 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.रक्तदान शिविर में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी.  मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व सीएम सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मौजूद थे.

इसके अलावा अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, विधायक दशरथ गागराई, विधायक मंगल कालिंदी आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि रघुवर दास ने शिविर का उद्घाटन फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर किया. इसके बाद उन्होंने शिविर का अवलोकन भी किया.

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति में सेवा होती आ रही है. स्व. प्रवीण सिंह ने गरीबों, वंचितों और शोषितों की सेवा की थी इस कारण से आज उन्हें याद किया जा रहा है. आज उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान एक यज्ञ से कम नहीं है. समाज, राज्य और देशहित में काम करने से ही लोग अमर होते हैं. समाज और राज्य में अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ करने की जरूरत है ताकि लोग उन्हें याद करते रहें. स्व. प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह के बारे में रघुवर दास ने कहा कि उन्हें पिता का संस्कार मिला है. यही संस्कार आम लोगों को भी अपने बच्चों को देना चाहिए. उन्होंने संस्था के लोगों से अपील की कि वे नशा के क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने का काम करें ताकि स्वस्थ समाज हो सके है.

रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं : अरविंद सिंह

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है , इससे बड़ा कोई दान नहीं है. कोरोनाकाल में लोग रक्त और ईलाज के अभाव में लोग तड़प रहे थे. उसे समय रक्तदान का महत्व समझ में आ रहा था इसलिए रक्तदान से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता है.

नर्स और डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

मेगा रक्तदान शिविर में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों और नर्स को सम्मानित भी किया गया. इसमें डॉ. फतेह बहादुर सिंह, डॉ. प्रीति पांडेय, नर्स रेणुका महतो, रेणुका सिंह, नूतन कुमनारी, नीलम कुमारी आदि शामिल हैं. सभी को मुख्य अतिथि रघुवर दास के हाथों से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.

रक्तदान  में ये थे मौजूद :
समाजसेवी एके श्रीवास्तव, एशिया के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह ,शंकर सिंह, राजकुमार सिंह,  शिव शंकर सिंह, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह ,अजय सिंह, नवीन सिंह, विनायक सिंह, अंकुर सिंह, जय सिंह, यश सिंह, हर्ष सिंह, पार्थ सिंह, विनय कुमार सिंह , ऋषि मिश्रा, छविरंजन महतो, शिक्षाविद रविंद्रनाथ चौबे, चंदन सिंह, मनोज सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, शंभू सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, सुरेश धारी समरेंद्र नाथ तिवारी आनंद बिहारी दुबे, विजय खां, सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरूचरण सिंह बिल्ला, शशि आचार्य, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह , पंकज सिन्हा, परितोष सिंह, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, शारदा देवी, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, जिप सदस्य डॉ. कविता परमार, कांग्रेस नेत्री बेवी  सिंह कन्हैया सिंह, जवाहर सिंह बसंत कुमार के अलावा बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments