संवाददाता आदित्यपुर ।
जनक कल्याण समिति, सपरा की ओर से सोमवार को दोमुहनी घाट पर टुसू पर्व के अवसर पर गरीबों के बीच कंबल , साड़ी और धोती वितरण किया गया। स्वर्गीय जनक मंडल की पुत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल और उनकी पत्नी जमुना मंडल ने संयुक्त रूप से कंबल, साड़ी और धोती का वितरण किया। इस अवसर पर प्रियंका मंडल ने कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय जनक मंडल ने पिछले कई दशक से टुसू पर्व के अवसर पर लोगों के बीच वस्त्र वितरण करते आ रहे थे ,अब वह नहीं रहे। लेकिन उनके स्मृति में उनके द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रमों को आज भी सुचारू रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जमुना मंडल, पूर्ण मंडल, दीपक मंडल, निखिल मंडल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।


