संवाददाता आदित्यपुर
अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अंतरिम बजट से आयकरदाताओं और किसानों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि आयकरदाताओं को कोई राहत नहीं दी गई है।
साथ ही साथ किसान भाइयों के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का दायरा भी नहीं बढ़ाया गया है । किसान भाइयों को मिलने वाले किसान सम्मान निधि में भी इजाफा नहीं किया गया है ।









