- प्रवीण सिंह सेवा संस्थान ,दुर्गा पूजा कमेटी (मलखान सिंह) दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमिपूजन।
- प्रथम पूजा के दिन ही खुल जायेगा पंडाल के द्वार
- 50 कारीगरों की रात दिन मेहनत से ढाई महीने में बनकर तैयार हो जाएगा पूजा पंडाल।
- संवाददाता आदित्यपुर
प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा कमेटी (मलखान सिंह ) ने इस बार म्यांमार (बर्मा) का विश्व प्रसिद्ध गोल्डन बौद्ध मंदिर की आकृति का पंडाल बनाएगा। आकर्षण का केंद्र होगा. पंडाल निर्माण के लिए शुक्रवार को धूमधाम से भूमि पूजन हुआ। कमेटी के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने शुक्रवार को पंडाल निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस बार हमारे यहां म्यांमार का विश्व प्रसिद्ध गोल्डन बौद्ध मंदिर की आकृति पंडाल बनाया जा रहा है जो विश्व शांति का संदेश के प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई देशों में युद्ध और प्राकृतिक आपदा से लोग परेशान हैं। इसके मद्देनजर कमेटी ने तय किया है कि मां दुर्गा के पूजा के पावन बेला पर पूरी दुनिया में विश्व शांति के संदेश दिया जाए। उन्होंने बताया कि पंडाल के अंदर फाइबर ग्लास की मल्टी कलर की कारीगरी होगी। मूर्ति के पीछे ब्राइट मल्टी लाइट रहेगी। पंडाल 90 फीट ऊंची बनेगी। सिंह द्वार के साथ पेड़- पौधों का लॉन पंडाल परिसर में बनेगा।
इस बार आकर्षण का केंद्र होगा 18 फीट का मां दुर्गा का प्रतिमा

पंडाल के निर्माण कार्य 50 कारीगर ढाई माह में पूरा करेंगे। पंडाल पश्चिम बंगाल के मेचेदा के अशोक डे (मां पार्वती डेकोरेटर) द्वारा तैयार किया जा रहा है।पंडाल का ऊपरी हिस्सा प्लाई और उसके ऊपर फोम की कारीगरी रहेगी। पंडाल के मेन कारीगर चिकेन बेरा कोन्टाइ के हैं। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा भी 18 फीट की बन रही है जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। भूमि पूजन के अवसर पर कमेटी के यजमान के रूप में अनुराग सिंह के अलावा अलावा एके श्रीवास्तव, भगवान सिंह,शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह पंकज कुमार प्रसाद, समरेन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, बृज मोहन सिंह, पप्पू सिंह, धर्मनाथ शर्मा, सुजल, संतोष सिंह, बच्चा यादव, संजू त्रिपाठी, संजय कुमार, वैभव सिंह, राधा मोहन शर्मा, सौरभ राय, सोनू सिंह, इंद्रजीत पांडेय, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।









