सरायकेला : आजसू जिला कमेटी सरायकेला- खरसावां की ओर से गुरुवार को सरायकेला स्थित परिषदन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती के लिए प्रभारी मनोनयन किया गया। इसमें खरसावां प्रखंड के लिए रामरतन महतो और दिनेश हांसदा, कुचाई प्रखंड के लिए शिवकुमार शाह, अंगूर महतो और बसंत कुमार, सरायकेला प्रखंड के लिए दुर्गा चरण महतो और दिलीप महतो, खुटपानी प्रखंड के लिए रूप सिंह मुंडा, आलोक डे और बसंत कुमार महतो, आदित्यपुर नगर समिति के लिए महेश्वर महतो और दिनेश महतो और सरायकेला नगर समिति के लिए सत्यनारायण महतो, राम रतन महतो और अंगूर महतो का नाम शामिल है।
Trending Now









