आदित्यपुर : आरएसबी ट्रांसमिशंस इंडिया लिमिटेड, यूनिट-2, गम्हरिया में शनिवार को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वोलेन्टरी ब्लड डोनर एसोसिएशन (VVD) के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला। कैंप में कुल 362 यूनिट ब्लड का संग्रह कर जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। कैंप मे ब्लड डोनेट करने वाले सभी कर्मचारियों को सराहना एवं प्रोत्साहन स्वरुप उपहार प्रदान किये गए।

इस अवसर पर आरएसबी ग्रुप के वाईस चेयरमैन एसके बेहरा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन विगत 25 वर्षों से अपने सामाजिक दायित्वों के तहत सभी प्लांटों में रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है । उन्होंने बताया कि उनका ग्रुप सीएसआर के तहत कई सामाजिक कार्य स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्वीवेदी भी शामिल थे। उन्होंने आरएसबी ग्रुप के द्वारा किए जा रहे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन का सराहना किया इस अवसर पर उर्मिला बेहेरा और नलिनी बेहेरा ने ब्लड डोनर्स को प्रोत्साहित किया।सीआरपीएफ 157 बटालियन के कमांडेंट (2IC) सूर्यकांत कुमार सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या मे कर्मचारियों को उत्साहपूर्वक रक्तदान करते देख उन्हें काफी प्रसन्नता हुई एवं कंपनी के इस समाज कलयाणकारी कार्यों की सराहना की।प्लांट हेड अनुरागम वत्स ने इस कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के ऐ.वी.पी.-बिज़नेस डेवलपमेंट सरोज साहू ने भी ब्लड डोनेशन कैंप का विजिट किया एवं कर्मचारियों की सराहना की।इस अवसर पर पर ग्रुप की वाईस चेयरमैन संगीता बेहरा, 157 सीआरपीएफ के कमांडेंट श्रीकांत सिंह भी शामिल हुए. सभी अतिथियों ने प्लांट में आधा दर्जन फलदायक और छायादार पौधे भी लगाए। ब्लड कैंप को सफल बनाने में एच०आर० विभाग के सुयश वर्मा, जया सिंह, सुनीता भट्टामिश्रा, हेमंत प्रधान, सागरिका, श्वेता तिवारी, देवी प्रसाद प्रधान, सुशीला हाँसदा, आयुषी कुमारी एवं कमिटी मेंबर पंकज सिंह, बिमलेश कुमार, एससी झा, अनिल प्रसाद, विजय सिंह, शंकर कुमार, बी तिवारी, कैलाश महतो, संजय सोय, राजेश महतो प्रदीप, संजय सोय, सुभाष महतो, इन्द्रकेश, विनोद एवं अन्य अन्य कमीटी सदस्यों का योगदान रहा।









