आदित्यपुर : आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड आंदोलनकारी महेश्वर महत ने आजसू सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी किया। वे अपने दावेदारी आजसू के केंद्रीय महासचिव सह प्रभारी हरे लाल महतो को उनके चिलगू स्थित कार्यालय में सौंपा। सौंपें गए पत्र में महेश्वर महतो ने अपने रजनीति और सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा पार्टी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया है। साथ ही झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का भी जिक्र किया है। इस संबंध में महेश्वर महतो ने बताया कि पिछले चार दशक से झारखंड के आंदोलन से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति और गरीब गुरुवा के सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए जिले में संगठन से लेकर पार्टी मजबूत करने का काम किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा में गठबंधन के भाजपा की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के समर्थन में पूरी निष्ठा के साथ गठबंधन धर्म को निभाते हुए तन मन धन के साथ काम किया। इसका परिणाम है कि गठबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारी मतों से विजय हुए। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी के केंद्रीय नेताओं के मार्गदर्शन अनुसार जो भी जिम्मेवारी दिया गया है उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम किया है। अगर केंद्रीय नेतृत्व सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका देंगे तो जिले में आजसू को नंबर वन पार्टी बनाने का काम करेंगे।









