Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटशौण्डिक समाज के लोगों की मांग पर चालू विधानसभा सत्र में जाति...

शौण्डिक समाज के लोगों की मांग पर चालू विधानसभा सत्र में जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे को उठाएगी पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू से मिले शौण्डिक समाज के लोग

जमशेदपुर : जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में संशोधन करने को लेकर आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पटल पर जोरदार तरीके से जमशेदपुर पूर्वी के विधायिका पूर्णिमा साहू उठाएगी। उक्त बातें विधायिका पूर्णिमा साहू से उनके आवास पर मिलने गए शौणिडक (सुढी) समाज के प्रतिनिधिमंडल को बताई है।

शौणिडक समाज के सदस्यों ने विधायिका पूर्णिमा साहू को बताए कि जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रही है। जिसके कारण शिक्षा, नौकरियों में इसका लाभ से लोग वंचित हो जा रहे हैं। खतियान का कागजाद मांगे जाने के कारण ओबीसी जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वह अपना खुद का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना पा रहे हैं।
समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से विधायिका पूर्णिमा साहू से आग्रह किए हैं कि इस सवाल को चालु विधानसभा सत्र में उठाकर जाति प्रमाण पत्र में संशोधन करवाए ताकि आसानी पूर्वक लोगों का जाति प्रमाण पत्र बन सके।विधायिका पूर्णिमा साहू ने प्रतिनिधिमंडल को बताई की चालू विधानसभा सत्र में इस सवाल को जोरदार तरीका से विधानसभा पटल पर रखूंगी। उन्होंने जनहित से संबंधित जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में संशोधन करवाने की आश्वासन भी दी है।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से नंदलाल साहू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, अमित साहू ,विकास दास, प्रदीप गुप्ता, प्रभाकर साहु, प्रेम कुमार लकी, पूनम देवी उपस्थित थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments