आदित्यपुर : नागरिक समन्वय समिति सरायकेला खरसावां का होली मिलन समारोह 13 मार्च को मनाया जाएगा। उक्त निर्णय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिया गया। होली मिलन समारोह में बिहार एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जगदेव प्रसाद, महिला अध्यक्ष सुमन राय, शशि प्रभा सिंह, मनोज सिंह, महासचिव ई अजीत कुमार, ई संजय कुमार, निरंजन मिश्र, जितेन्द्र रजक,पी एन पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह,रतन सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Trending Now
नागरिक समन्वय समिति का होली मिलन 13 मार्च को
RELATED ARTICLES


