आदित्यपुर : भाजपा नेता बास्को बेसरा के बड़े पुत्र अग्नि बेसरा (25) का सोमवार की देर रात रांची के कोकर इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में अग्नि के अलावा अन्य दो युवक की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। मृतक अग्नि बेसरा का शव रांची से उनके पैतृक गांव सीतारामपुर डैम पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों के रोने का दहाड़ और चित्कार से लोगों का कलेजा फट गया। इस हृदय विदारक दृश्य से पुरा गांव में मातम छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार अग्नि बेसरा रांची एक्सआईएसएस जेवियर कॉलेज रांची में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार देर रात एक पार्टी समारोह से शिरकत कर अपने दोस्तों के साथ रांची स्थित आवास पर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गई । मालूम हो कि 4 अगस्त 2023 को चांडिल के कांदरबेड़ा के पास सड़क हादसे में बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा की मौत हो गई थी।

पार्वती घाट पर हुआ अंतिम सस्कार
मृतक अग्नि बेसरा का अंतिम संस्कार बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में विधि विधान के साथ किया गया। इससे पूर्व उनके पैतृक गांव सीतारामपुर डैम से पार्वती घाट के लिए शव यात्रा निकला गया।


इसमें हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतक, मित्र और रिश्तेदार शामिल थे।


