आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से रामनवमी के अवसर पर आदित्यपुर में चना, शरबत और लड्डू वितरण किया गया। इसमें भारी संख्या में राम भक्तों ने शामिल होकर चना शरबत और लड्डू का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर ईचागढ़ पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, विनायक सिंह अंकुर सिंह, चंदन सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, सरयू पासवान, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शंकर सिंह, बसंत कुमार, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी मनमोद शर्मा, जवाहर सिंह, संजय सिंह और उमेश सिंह मौजूद थे









