आदित्यपुर : एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति, आदित्यपुर की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जायेगी।. इस अवसर पर आज शाम 4 बजे से विशाल अंबेडकर शोभा यात्रा निकाली जायेगी तथा अंबेडकर चौक पर अंबेडकर जयंती सह न्याय सभा आयोजित की जाएगी। रथ और बैंड-बाजा के साथ निकाले जाने वाली शोभा यात्रा का प्रमुख आकर्षण झाँकी रहेगी। उक्त निर्णय रविवार कोपीएम कॉम्पलेक्स, आदित्यपुर-02 में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुशासित रूप से पूरे परिवार के साथ शोभायात्रा में भाग लेने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक सह अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष सरयू पासवान ने की। मौके पर संरक्षिका शारदा देवी, पूर्व पार्षद पाण्डी मुखी, खिरोद सरदार, डॉक्टर एस के रत्नाकर, लक्ष्मण प्रसाद, रामचंद्र पासवान, रविदास समाज के अध्यक्ष योगेंद्र राम, अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजू रजक, दुर्गाराम बैठा, बंटी रजक, निरंजन रजक, संगीता प्रधान, संत गाडगे जागृति मंच की ललिता बनसारिया, यदुनंदन राम, राधिका राम, संत गाडगे जागृति मंच के उपेंद्र रजक, गोपाल रजक, सुशील मंडल, बंटी रजक, लक्ष्मण पासवान, राजेश रजक, वीरेंद्र रजक, राजदेई राम, संजय कुमार, अधिवक्ता रविशंकर, भारत राम आदि उपस्थित थे।









