आदित्यपुर : आदित्यपुर दो के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष 14 को अप्रैल बाबा साहब जयंती के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आरआईटी मंडल के द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में चंपई सोरेन ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। साथ ही सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र आदि का भी वितरण किया गया।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को हमेशा मान सम्मान दिया है। लेकिन कांग्रेस हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर के विचारधारा के विरुद्ध जाकर कार्य किया है।

झारखंड में भी कांग्रेस विचारधारा राज्य के विकास के विरुद्ध है। चंपई सोरेन ने कहा कि आज झारखंड में कांग्रेस के ही कारण आदिवासियों के हक और अधिकार का हनन और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे जलंत मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी विचारधारा के विरुद्ध संथाल परगना से आंदोलन की शुरुआत की है जो धीरे-धीरे झारखंड समेत पूरे देश में फैलेगा।

इस अवसर पर भाजपा उदय प्रताप सिंहदेव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान प्रभारी संजीव रंजन उर्फ छोटू पसवान, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, रमेश हांसदा ,श्याम दास, चंचल गोस्वामी, बबलू सोरेन, योगेंद्र झा, सतीश शर्मा, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान ,परमेश्वर प्रधान ,रश्मि मुर्मू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।









