आदित्यपुर : झारखंड पुलिस के निर्देशानुसार जनता और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त करने की दिशा में सरायकेला जिला पुलिस ने तीसरी बार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशिया भवन में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। , जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखें। एशिया भवन में आदित्यपुर, आरआईटी, गम्हरिया, कांड्रा और राजनगर के थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं, खरसावां थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खरसावां, कुचाई, सरायकेला, दलभंगा तथा सीनी ओपी के अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा चांडिल अनुमंडल कार्यालय में नीमड़ीह, कपाली एवं चांडिल थानों के पदाधिकारी और चौका थाना परिसर में तिरुलडीह, ईचागढ़ व चौका थाना के पदाधिकारी जन समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि जनता की भागीदारी संतोषजनक रही और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यक्रमों को अनुमंडल और अंचल स्तर पर विस्तार किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास और संवाद को मज़बूत करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायतें—जैसे कि लंबित कांड, भूमि विवाद, पेयजल समस्याएं और अन्य प्रशासनिक मुद्दे को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में न्याय और भरोसे की नई मिसाल बनेगी।कार्यक्रम में एसडीपीओ समीर सेवइयां, एसडीओ निवेदिता नियति, गम्हरिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, तथा संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारीगण उपस्थित थे।









