जमशेदपुर: ईचागढ़ के पूर्व विधायक एवं कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने टीएमएच पहुंचकर मेटासला के कर्मचारी अफरोज आलम से मुलाकात की। श्री अफरोज आलम मेटालसा प्रबंधन और प्लांट हेड कोलाबिरा सरायकेला की दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना के कारण मानसिक तनाव का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अफरोज आलम को आश्वस्त किया कि उनकी हर संभव मदद की जायेगी। अजय शर्मा महासचिव, बसंत कुमार कार्यकारी अध्यक्ष और नौशाद आलम वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
Trending Now


