गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय 24 एवं 25 मई 2025 को प्रांत विचार वर्ग कोडरमा के झुमरी तिलैया मे हुई। इस विचार वर्ग मे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से मंच के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सहसंयोजक धनपत राम अग्रवाल, अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख श्री दीपक शर्मा,सह प्रमुख वंदे शंकर ,प्रांत विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडे एवं कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव समेत झारखंड प्रांत के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे। इसमें कई जिलों के प्रतिनिधियों को नए दायित्व दिए गए। इस क्रम में सरायकेला खरसावां से अजीत सिंह को जिला संयोजक के रूप मे मनोनीत किया गया। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जो जिम्मेवारी दी है उसे पूरी निष्ठापूर्वक से निर्वहन करूंगा।
Trending Now









