आदित्यपुर: श्रमिक संगठनों के द्वारा 17 सूत्री माँगों को लेकर आहूत भारत बंद का समर्थन में बुधवार को राजद, कोल्हान मजदूर यूनियन और इंटक के नेता और कार्यकर्ता ने आदित्यपुर मुख्य सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान आंदोलनकारियों ने आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक, पान दुकान चौक एवं शेरे पंजाब चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.राजद प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, इंटक के प्रदेश सचिव जगदीश चौबे संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, नौकरी छीनती निजीकरण नीति, एवं श्रम कानूनों में श्रमिक-विरोधी बदलावों का विरोध किया. इस दौरान स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं सरकारी संस्थानों से सौहार्दपूर्वक अनुरोध किया गया कि वे श्रमिकों के पक्ष में बंद कर समर्थन दर्ज करें. इस लोकतांत्रिक पहल को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ तथा सभी प्रतिष्ठानों ने अपने संस्थानों को बंद कर श्रमिक आंदोलन को समर्थन किया. इधर, ईचागढ के पूर्व विधायक और कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने भी बंद को नैतिक समर्थन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल, राम यादव, डी. एन. सिंह, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष, राजद बैजू कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजद संजय कुमार सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, श्याम सुंदर सिंह, शशि आचार्य , इंटक, रिंकू सिंह जिला सचिव, इंटक, रमेश बालमुचू नगर अध्यक्ष, इंटक तोराम बनकिरा, नागेश शर्मा, राजीव प्रमाणिक, विजय प्रसाद श्रीवास्तव, राजद सुमित गोप, बिलटू चटर्जी, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र प्रसाद समेत अन्य महागठबंधन के नेता शामिल थे.


