Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटप्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था का एक दिवसीय रक्तदान शिविर 3 अगस्त...

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था का एक दिवसीय रक्तदान शिविर 3 अगस्त को, डोनर को उपहार के साथ लक्की ड्रॉ  के माध्यम से अन्य ढेर सारी उपहार जीतने का भी मिलेगा मौका

आदित्यपुर:  प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आगामी 3 अगस्त को भगवती इन्क्लेव, आदित्यपुर स्थित सामुदायिक भवन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो कि प्रातः 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा. उक्त जानकारी देते हुए संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त गरीबों और जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि स्व प्रवीण सिंह की स्मृति में कोरोना काल से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार के शिविर में रक्तदान करने वालों को उपहार के साथ लक्की ड्रॉ  के माध्यम से अन्य ढेर सारी उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि लक्की ड्रॉ के सफल विजेताओं को ट्रॉली बैग , हेलमेट, प्रेशर कुकर आदि उपहार प्रदान किया जायेगा । साथ हीं शिविर में सेवा देने वाले नर्स, डॉक्टर एवं बुजुर्गाे को भी सम्मानित किया जायेगा। इसअवसर पर शंकर सिंह, बसंत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments