आदित्यपुर : एससी/ एसटी /ओबीसी समन्वय समिति आदित्यपुर के सदस्यों ने शनिवार को आदित्यपुर दो में स्थित अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

इसमें मुख्य रूप से समिति के संरक्षक समाजसेवी शारदा देवी संरक्षक उमाशंकर राम, रविदास विकास समिति,आदित्यपुर के अध्यक्ष और समिति के संरक्षक यदुनंदन राम, समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी उपाध्यक्ष खिरोज सरदार, महासचिव एलबी शास्त्री, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम सहित अन्य लोग शामिल थे।









