आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।


निर्वाचन के बाद यह पहला अवसर था जब दोनों जनप्रतिनिधि एक साथ निगम कार्यालय पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।पदभार ग्रहण करने से पूर्व मेयर संजय सरदार ने अपनी पत्नी, माता और बच्चों के साथ भगवान गणेश की पूजा कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मां दुर्गा की आराधना कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपनी कुर्सी संभाली।