आदित्यपुर: आदित्यपुर के युवा तुर्क नेता मनोज पासवान के नेतृत्व में एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की ओर से आयोजित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से आदित्यपुर-दो के अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल तक 14 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाला जाएगा। इस दौरान एससी /एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के युवाओं का जन सैलाब सड़कों पर दिखेगी। इस संबंध में मनोज पासवान ने बताया कि इस बार बाबा साहेब के जयंती पर आदित्यपुर में ऐतिहासिक रैली का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न समुदाय के लोग हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इसकी रूपरेखा और तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एससी /एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और ऐतिहासिक रैली निकलेगी। रैली में घोड़ा रथ के साथ डीजे और बैंड पार्टी के साथ लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर एससी /एसटी/ ओबीसी समुदाय के युवक कई बार बैठक कर तैयारी की रूपरेखा बन चुके हैं इसलिए इस बार आदित्यपुर में शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगा।
Trending Now


