सरायकेला: उपायुक्त सरायकेला खरसावां के निर्देश अनुसार आज दिनांक 04/09/2026 को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने कपाली एवं चौका क्षेत्र में अवैध बालू लदा दो आईसर ट्रक को पड़कर चौका थाना एवं कपाली थाना को सुपुर्द किया।

उपायुक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिला अंतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण, परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नही जाएगा । इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।


