Sunday, September 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जाँच...

कपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जाँच अभियान, अवैध बालू एवं चिप्स लदे दो वाहन पकड़े गए

अवैध खनिज खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई रहेगा जारी- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

सरायकेला: उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को खनन विभाग द्वारा कपाली क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के समीप जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों (दोनों 407) को पकड़ा गया, जिसमें एक वाहन में बालू तथा दूसरे वाहन में चिप्स लदा पाया गया। दोनों वाहनों को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई हेतु कपाली थाना को सुपुर्द किया गया।

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां  नितिश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments