Monday, October 12, 2026
No menu items!
Homeखास खबरआजसू के दिग्गज नेता हरेलाल महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ...

आजसू के दिग्गज नेता हरेलाल महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा के दामन थामा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के पूर्व तीन मुख्यमंत्री और दो सांसद की उपस्थिति में उन्हे ग्रहण कराए पार्टी की सदस्यता

चांडिल: आजसू के दिग्गज नेता हरेलाल महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रविवार को चांडिल के भादोडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित सदस्यता ग्रहण सह  मिलन समारोह में भाजपा के दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के पूर्व तीन मुख्यमंत्री और दो सांसद की उपस्थिति में उन्हे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराए। साथ उन्हें जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के द्वारा भारी भरकम फूलों का माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आजूस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हरेलाल महतो ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होकर ईचागढ़ विधानसभा की जनता का सेवा करने का और विधानसभा के सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लेता हूं। साथ ही भाजपा के संविधान, नीति और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरे कोल्हान में भाजपा को मजबूत करने का काम करने का भी संकल्प लेता हूं।

राज्य सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार को आगे हाथ लेते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में झारखंड में लूट खसोट मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार का आलम है। सरकार नौकरियां बेच रही है। यहां के बेरोजगार युवकों का भविष्य का थोड़ा सा भी परवाह नहीं कर रही है  इसलिए यहां की जनता से अपील करता हूं कि आने वाला चुनाव में वर्तमान राज्य सरकार को उखाड़ कर फेंक दें और झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने में भाजपा के सहयोग करें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तब झारखंड का सर्वांगीण विकास होगा और यहां के आन्दोलनकारियों और युवाओं को उनका उचित हक अधिकार मिलेगा।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महत्व ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और राज्य सरकार पर जमकर बरसे।

अतिथियों और आगंतुकों के ऊपर जेसीबी के ऊपर बरसाया गया फूलों की पंखुड़ियां:

सदस्यता ग्रहण समारोह सम्मेलन समारोह में दूर-दूर से आए अतिथियों और आगंतुकों के ऊपर जेसीबी के ऊपर से फूलों  की पंखुड़ियां बरसा कर स्वागत किया गया। साथ ही सैकड़ो महिलाएं अपने सिर के ऊपर लोटा का कलश लेकर अभिनंदन किया। और मुख्य द्वार से लेकर मंच तक अतिथियों को परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए पहुंचा। कार्यक्रम में ईचागढ विधानसभा के अलावा अन्य क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments