आदित्यपुर : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने सोमवार को आदित्यपुर से अपने स्कूटी से ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा की मांग और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला भ्रमण पर निकले पङे है। जिला भ्रमण के दौरान वे जिला में कांग्रेस कार्यकर्ता को और आम जनता को जागने के लिए जगह-जगह जाकर वोट का अधिकार को चुनाव आयोग द्वारा जो छीना जा रहा है उसे बचाने की अपील कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए अन्य पार्टी के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने का साजिश कर रहे हैं इसलिए मतदाता जागरूक रहे और एसआईआर में भाग लेकर अपना नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित करवाए।


