Thursday, October 15, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमां भवानी यूथ दुर्गा पूजा कमेटी की भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन

मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा कमेटी की भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन

आदित्यपुर : मां भवानी यूथ  दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार की मां, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश महली ने संयुक्त रूप से बुधवार को मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा समिति  6 एलएफ और हरिओम नगर,आदित्यपुर का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, समाजसेवी राजद नेता वीरेंद्र कुमार यादव, समाजसेवी हरेंद्र तिवारी और वार्ड परिषद नीतू शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत के धार्मिक और आध्यात्मिक संस्कृति, सभ्यता  और परंपरा पर प्रकाश डालते हुए दुर्गा पूजा के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। साथ ही शक्ति स्वरूपा माताएं, बहाने एवं पत्नियों को मान सम्मान देने का संकल्प लिया। अतिथियों ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करने से ही समाज और राष्ट्र का विकास होगा। वही, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि यह दुर्गा पूजा पंडाल अपने आप में एक यूनिक पंडाल है, जिसमें प्राकृतिक और पर्यावरण को फोकस करते हुए ग्रामीण परिवेश को दर्शाया गया है। इसमें भ्रमण करने से लोगों को ग्रामीण परिवेश का आनंद तो मिलेगा ही साथ ही प्रकृति का भी जीता जागता दर्शन होगा। इस अवसर पर कॉलोनी के अलावा आसपास क्षेत्र का काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments