आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने छठ पूजा एवं दीपावली का त्यौहार शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ संपन्न होने पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज अनवर, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी आदित्यपुर अंजनी कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू , RIT थाना प्रभारी रविकांत पाराशर एवं आदित्यपुर नगर निगम की जनता को बधाई दीl

कुल्लूपटांगा छठ घाट पर श्री श्री राम मंदिर नव युवक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमेटी के संरक्षक पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू के नेतृत्व में छठव्रती माता- बहनों एवं श्रद्धालुओं के सेवार्थ शिविर लगाया गया थाl नदी के बेड में चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थीl छठ घाट को जोड़ने वाले रास्ते पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की गई थीl घाट के निकट पार्किंग के समुचित व्यवस्था की गई थीl जिला प्रशासन की ओर से छठ घाट पर तैराक एवं गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई थीl शिविर में सरायकेला खरसावां के एडीसी जयवर्धन कुमार एवं गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण झा विशेष रूप से उपस्थित थेl
शिविर में श्रद्धालुओं के सेवार्थ कमिटी के ओम प्रकाश सिंह, सुरेश धारी, संतोष कुमार चौबे, स्वप्निल सिंह, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, अखिलेश झा, संजय महतो, अजय सिंह, राजेश्वर पंडित, फौजी शैलेंद्र सिंह, विनय श्रीवास्तव, अमित सिंह, आशीष झा, सागर सिंह, उमेश सिंह उपस्थित थेl


