आदित्यपुर: सिटीजन फॉर्म के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में कार्तिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने सुरुचि भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर संजीव रंजन के द्वारा आए हुए गणमान्य लोगों को शाल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

मिलन समारोह में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, मजदूर नेता राकेशेश्वर पांडेय, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, उद्यमी मनोज कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह और शैलेंद्र सिंह, ऋतुराज घोष, समाजशास्त्री रवींद्रनाथ चौबे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, दिवाकर झा और गंभीर सिंह, संजीव रंजन, राजीव रंजन, राजेश रंजन, शेखर सुमन, पप्पू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग काफी संख्या में मौजूद थे।


