Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा...

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में सोमवार को दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए  शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया.

इस मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि गुरु जी के जाने से प्रदेश की राजनीति में, देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया. प्रभाकर सिंह ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और राज्यवासियों को उनके बताए मार्ग पर चलने की शक्ति दे. शिबू सोरेन आजीवन पिछड़े आदिवासियों के लिए संघर्ष करते रहे. इस मौके पर कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद, सभी संकायों के विभागाध्यक्ष,सहायक प्राध्यापक तथा अन्य उपस्थित थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments