जमशेदपुर : आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर विश्व वरिष्ठ नागरिकता दिवस हर वर्ष 21 अगस्त 2025 मनाया जाता है। इस वर्ष संस्थान की ओर इस विशेष दिन को 29 अगस्त 2025 वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप भागलपुर महिला सुंदरवाटी कॉलेज पूर्व प्राचार्य डॉ अर्चना ठाकुर, टीएनबी कॉलेज भागलपुर अंग्रेजी विभाग डॉ आर्यन ठाकुर, चितरंजन लोकोमोटिव वर्क पूर्व इंजीनियर डॉ दिनेश चंद्र, संस्थान की ओर से वरिष्ठ नागरिक सम्मान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिष्टुपुर के स्थानीय होटल में वरिष्ठ नागरिक के समान में दिन का भोज का आयोजन किया गया एवं उन्हें अंग वस्त्र गुलदस्ता एवं बुके देख सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ बी कुमार, उपनिदेशक सुजय कुमार ट्रस्टी मेंबर बदन रानी, जनसंपक अधिकारी , प्रियंका कुमार, अभिजीत कुमार सरकार मुख्य रूप से मौजूद थे।


