आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर एक, पान दुकान कॉलोनी स्थित रोड नंबर-6 निवासी संजय कुमार के बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे लगभग 10 लाख रुपए के जेवरात और 20, हजार कैश के अलावा अल्टो कार चोरी कर फरार हो गया।

चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला, जहां केवल नकदी और जेवरात की चोरी की है। चोरों ने बड़े आराम से घर के बाउंड्री वॉल में में रखे गए मैरून कलर की अल्टो कार भी चुराकर ले भागे हैं। चोरी की घटना की लिखित जानकारी संजय कुमार और उनकी पत्नी आशा वर्मा ने मंगलवार की सुबह थाना को दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जब वे अपने गांव कोडरमा से मंगलवार की सुबह वापस लौटे हैं तो देखा कि घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी कार गायब है। वहीं घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी को चोरों ने तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा चोरों को अल्टो कार की भी चाबी घर में टंगी मिली, जिसे लेकर फरार हो गए हैं। संजय कुमार ने बताया कि वे लोग कुछ दिन पूर्व अपने गांव कोडरमा लड़की की शादी फाइनल करने गए हुए थे। लड़की के शादी के लिए ही जेवरात बनाकर रखे थे। इधर, पुलिस चोरों गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।









