Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआदित्यपुर : फुटबॉल मैदान और एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटित

आदित्यपुर : फुटबॉल मैदान और एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटित

आदित्यपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के रूप में शक्ति की पूजा होती है, यह नारी सम्मान का प्रतीक है। मां एक शक्ति है और हम इस शक्ति की पूजा करते हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा की हम पूजा अर्चना करते हैं, ताकि मां‌ दुर्गा अत्याचारी और दुराचारी को समाज से संहार कर सके। वे उक्त बातें सोमवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर के  फुटबॉल मैदान और एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में कहीं। पंडाल का उद्घाटन होते ही श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी।

तबीयत ठीक होते ही सक्रिय हो गए चपंई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर दो दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद सोमवार को जामताड़ा जिला में कार्यक्रम करने के बाद देर शाम सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में दुर्गा पूजा पंडालों में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंपई सोरेन का दूरभाष पर हाल-चाल लिए जाने पर चंपई ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगाव है।यही कारण रहा कि जमशेदपुर में आयोजित जनसभा में खराब मौसम के बावजूद सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री कोल्हान के लोगों के बीच पहुंचे थे। इस मौके पर पंडाल उद्घाटन समारोह में चंपई सोरेन ने कहा कि दुर्गापूजा में नौ दिनों तक उत्साह का वातावरण रहता है। वहीं एस टाइप में आयोजित उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरविंद सिंह शामिल हुए. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे सार्वजनिक आयोजन से सामाजिकता बढ़ती है। पूजा पाठ के साथ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। यह पर्व त्योहार हमारी सभ्यता, संस्कृति के अलावा भाईचारे का भी संदेश देता है। इस अवसर पर पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्य अतिथि चंपई सोरेन का भव्य स्वागत किया।

जबकि पूजा कमेंटी के अध्यक्ष बबलू सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अरविंद सिंह का किया। कार्यक्रम में सेवा निवृत डीआईजी दीपक सिन्हा, निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, भाजपा सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, चंचल गोस्वामी आदि मौजूद थे।

कुड़माली झूमर की भूरी भूरी प्रशंसा किया पूर्व मुख्यमंत्री 

पूर्व मुख्यमंत्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने फुटबॉल मैदान पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कुड़माली झूमर को देख भूरी भूरी प्रशंसा  किये।  करीब एक घंटे तक झूमर नृत्य देखने के बाद पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

विदित हो कि फुटबॉल मैदान में जंगल बुक की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया गया है। यहां की खूबसूरती मैदान में आयोजित मेला है। जहां सभी प्रकार के झूले और मीणा बाजार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। यहां के सक्रिय कमेटी मेंबर्स में छबि महतो, रीतेन महतो, राजरानी महतो, गुरजीत सिंह आदि शामिल हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments