Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeक्राईमआदित्यपुर पुलिस ने 10 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को...

आदित्यपुर पुलिस ने 10 पुरिया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयप्रकाश उद्यान के पास ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार  युवक की पहचान अविनाश प्रधान के रूप में की गई है जो आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी गांव, हरि मंदिर के पास का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अशोक प्रधान बताया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर  नए थाना प्रभारी विनोद तिर्की पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है और पर्दाफाश का सिलसिला शुरू हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अविनाश प्रधान जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सरायकेला जिला पुलिस भी सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी और उपयोग पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments