Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeउद्योग और व्यवसायआदित्यपुर के मीरुडीह में सांसद जोबा मांझी ने पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर सेंचुरियन...

आदित्यपुर के मीरुडीह में सांसद जोबा मांझी ने पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर सेंचुरियन विद मिनरल प्लांट का किया उद्घाटन

आदित्यपुर। सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने सोमवार को आदित्यपुर के मीरुडीह में पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर सेंचुरियन विद मिनरल प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी स्वच्छ और निर्मल पानी पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि आज शहरों के लोग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का  उपयोग कर रहे हैं, लेकिन गांवों में लोग अब भी कुआं और जल मीनार पर निर्भर हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जल मीनार तो बनाए गए हैं, लेकिन वहां मिलने वाला पानी पूरी तरह स्वच्छ नहीं है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सरकार की योजना है कि गांवों तक भी पैकेज्ड मिनरल वाटर जैसी शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण भी निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकें। जोबा मांझी ने इस मौके पर कहा कि कभी यह धारणा थी कि आदिवासी समाज व्यवसाय क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता, लेकिन आज आदिवासी समुदाय के लोग उद्योग और व्यापार में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एशिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार एस टी समुदाय के उत्थान और उन्हें उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं से समुदाय को जोड़ना बेहद आवश्यक है।

वही, पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर बॉटलिंग प्लांट का संस्थापक भाजपा नेता बास्को बेसरा ने कहा कि नए  ड्रिंकिंग वॉटर बॉटलिंग प्लांट का स्थापना करने का मात्र की उद्देश्य है कि लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर वास्को बेसरा के द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह और बुके से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, नगर निगम की पूर्व पार्षद गासो बेसरा, गम्हरिया लैंपस के पूर्व अध्यक्ष दासोराम बेसरा, उर्फ डॉक्टर बेसरा, बासोराम बेसरा उर्फ भुंडा बेसरा, गोपाल  महतो ,जोगेंद्र गुप्ता, खिरोद सरदार, जगदीश नारायण चौबे, अनिल शर्मा, सुबोध कुमार ,अजीत सिंह, आशीस पति,राजन %

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments