सरायकेला : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत रबर कंपनी के कामगारों को रिटायरमेंट हुए 10 साल के बाद भी सेटलमेंट की राशि नहीं मिली है। उक्त राशि की मांग को लेकर कंपनी के सभी पूर्व कर्मियों ने मंगलवार को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि भारत रबड कंपनी में 5 से 10 साल रिटायर्ड हुए कई कर्मचारी हैं जिन्हें अभी तक सेटलमेंट राशि उपलब्ध नहीं कराई गई हैं ,जिससे उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसमें कई ऐसे कामगार हैं जो अपनी सेटलमेंट के राशि से अपनी बेटी की विवाह करना चाहते थे, कई ऐसे कामगार हैं जो सेटलमेंट की राशि से अपना मकान बनाना चाहते हैं परंतु कंपनी द्वारा उन्हें राशि नहीं दी गई है। कंपनी द्वारा उन्हें कुछ चेक दिए गए थे परंतु वह चेक भी बाउंस हो गया है । बाउंस हुए सभी चेक को दोबारा देने की बात कह कर कर्मचारियों से वापस ले लिया गया है। लेकिन अभी तक सेटलमेंटक की राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
Trending Now
भारत रबर कंपनी के कामगारों के सेटलमेंट की राशि की मांग को लेकर कंपनी के सभी पूर्व कर्मियों पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त की मुलाकात
RELATED ARTICLES


