संवाददाता आदित्यपुर ।
सड़क हादसे में आदित्यपुर बाबा कुटी के छह युवकों के हुई मौत की घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने मंगलवार की शाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बाबा कुटी आश्रम पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने मृतक युवकों के परिजनों को सरकारी सहायता समेत सभी प्रकार के मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने घटना के घायल युवकों के अस्पताल में चल रही इलाज का बिल भी माफ कराने का आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, सुनील श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, भोगेन्द्र झा, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद झा, ललन शुक्ला, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, अमरनाथ ठाकुर, छोटू कुमार, रविशंकर सिंह, गजेन्द्र झा, कृष्ण गोपाल पिंटू आदि मौजूद थे।









