Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedआदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में आगजनी, छह कामगार झुलसे

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में आगजनी, छह कामगार झुलसे

संवाददाता आदित्यपुर।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी मोड़ के पास स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक  कंपनी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आगजनी हो गई। इस भीषण आगजनी की घटना में छह कामगार झुलस गए हैं। जबकि कंपनी में लगे कई मिशनरी जल गई।   आग की चपेट में जाकर झूलसे  हुए मजदूरों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी मोड फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया, जिससे कंपनी में अफरा -तफरी मच गई ।कार्यरत कई मजदूर भाग खड़े हुए. जबकि कुछ मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। इधर आग लगने की जानकारी आदित्यपुर स्थित झारखंड अग्निशमन कार्यालय में दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा आगजनी के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है ,लेकिन बताया जाता है कि कंपनी में लगे हीटिंग मशीन में स्पार्क होने की वजह से ऑयल चैंबर में आग लग गई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments