Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी है स्वदेशी : वंदे शंकर

आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी है स्वदेशी : वंदे शंकर

गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वदेशी सप्ताह 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाई जाती है। जिसमें स्वदेशी के विषय में जन जागरण अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में “आत्मनिर्भर भारत के लिए जरूरी है स्वदेशी” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसकी अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के सरायकेला खरसावां जिला के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देकर किया गया।
इस कार्यक्रम में गम्हरिया के व्यवसायी लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संयोजक  वंदे शंकर ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके संकल्प ने समाज में सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान और उनके विकास को बढ़ावा देने का काम किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए पारंपरिक हुनर से स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। घरेलू उपयोग के लिए अपने मोहल्ले,शहर,राज्य फिर देशवासियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का ही खरीद बिक्री करें।
इस मौके पर विभाग संयोजक राजकुमार शाह, पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार, विचार विभाग प्रमुख रविकांत भगत, कोष प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, संपर्क प्रमुख प्रशांत माइती, पत्रिका प्रमुख हरिशंकर शाह, व्यवसायी संजय बैठा, अरविंद कुमार सिंह, सारिका देवी, राजू शर्मा, बाबू मिश्रा,भीम सेन,मनोज सिंह, नन्दलाल शर्मा समेत कई सम्मानित लोग सम्मिलित हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments