Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआवास बचाओ संघर्ष समिति को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो का मिला...

आवास बचाओ संघर्ष समिति को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो का मिला समर्थन

आदित्यपुर: आवास बचाओ संघर्ष समिति को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो का समर्थन मिला है. अल्प आय वर्गीय श्रेणी के फ्लैट मालिक अपने मालिकाना हक की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें अब उन्हें विधायक का साथ मिला है.विधायक सविता महतो ने आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-10 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट मैदान में आयोजित सभा में शामिल हुईं. उन्होंने फ्लैटवासियों को भरोसा दिलाया कि उनके मालिकाना हक को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा.विधायक महतो ने आंदोलन को अपना आंदोलन बताया और कहा कि आम लोगों के अधिकार की यह लड़ाई वह पूरी ताकत से लड़ेंगी. उन्होंने याद दिलाया कि आदित्यपुर उनका पैतृक घर है, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया है.इससे पहले, आवास बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह और कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने विधायक सविता महतो और राजीव महतो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया.सभा में समिति के सचिव डी. एन. त्रिपाठी, उपाध्यक्ष निशु मिश्रा, चमचम झा, लोकेश, पंकज त्रिपाठी, धर्मेंद्र, मिथिलेश, अनुज, राजू सिंह, तारकेश्वर तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments