Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटभरत सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को उनके आवास...

भरत सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को उनके आवास जाकर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह आज झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के आवास पर पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौक पर उन्होंने स्व. सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व॰.रामदास सोरेन  से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे, विगत दिनों आर.वी.एस. कॉलेज में संथाली भाषा में आयोजित सेमीनार में भी वे राँची से चलकर कार्यक्रम में सम्मलित हुए थे। वे एक सरल सुलभ जनप्रतिनिधी थे, उनका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षा मंत्री के रूप में रामदास सोरेन ने कम समय पर ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


भरत सिंह ने स्व. सोरेन जी के पुत्र सोमेश सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान भरत सिंह के साथ भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, रंधीर सिंह, सुधीर पाण्डे, राजेश सिंह, राजेश चावला, लखविन्दर सिंह, मनीन्दर सिंह, अमनदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments