रांची : अखिल झारखंड दुसाध महासभा की ओर से गौरैया एवं राह बाबा मंदिर प्रांगण धुर्वा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास चतरा के लोकप्रिय विधायक माननीय जनार्दन पासवान के द्वारा किया गया। इसमें अखिल झारखंड दुसाध महासभा के सचिव गुप्तेश्वर राम, कौशल किशोर, रांची जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान, निरंजन पासवान, नगमा देवी, इंद्रदेव पासवान, भरत राम, सौगात राम, कृष्णा पासवान, सतीश कुमार, धर्मेंद्र पासवान, बिट्टू पासवान, अभिषेक पासवान, लक्ष्मण पासवान, बंटी पासवान, मंदिर के पुजारी सिवन पासवान एवं अन्य लोग शामिल हुए।
Trending Now









