Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर...

भाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा- जमशेदपुर के साथ देश की जनता ने तय कर लिया है नरेंद्र मोदी को बनाएंगे तीसरे बार पीएम

संवाददाता जमशेदपुर।

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य को साधने और संयुक्त रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा नीत एनडीए (राजग) घटक दल के नेताओं की बैठक साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्राधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में भाजपा नेताओं के संग एनडीए के साथी आजसू, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेतागण शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने हेतु चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान समन्वय बनाकर जमशेदपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने हेतु चर्चा कर रणनीति बनाई गयी। वहीं, घटक दल के सभी नेताओं ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद विद्युत महतो को रिकॉर्ड मार्जिन से विजयी बनाने के संकल्प को दोहराया। सभी ने एक स्वर में विद्युत महतो को प्रचंड विजयी दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

बैठक में शामिल आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद विद्युत महतो को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट हैं। एनडीए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत है। जिसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे। वहीं, उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास ना तो नेता हैं ना नेतृत्व है और ना ही सही नियत है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के साथ सम्पूर्ण देश ने तय कर लिया है कि 2024 में फिरसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे।

बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के सह प्रभारी मुरलीधर केडिया, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सपन सिंह देव, फनी महतो, शैलेन्द्र महतो, विश्राम जी, संजय ठाकुर, लोजपा के प्रदेश सचिव सुमन शर्मा समेत अन्य नेतागण मौजूद थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments