जमशेदपुर : भरत सिंह फैंस क्लब एवं भोजपुरी संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित संस्था के मुख्य संरक्षक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वरिष्ठ समाजसेवी भरत सिंह के द्वारा आज स्टील हाउस क्लब, जमशेदपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भरत सिंह ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पाण्डे जी को सम्मानित किया। साथ ही समारोह में यूनियन के प्रेसिडेंट रघुनाथ पांडे जी के साथ वर्किंग प्रेसिडेंट अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट रविकांत शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट दिनेश कुमार महतो, वाइस प्रेसिडेंट अखिलेश कुमार राय, वाइस प्रेसिडेंट पिंटू षर्मा, जनरल सेक्रेटरी सी.डी.एस. कृष्णा, असिस्टेंट सेक्रेटरी अवध किशोर सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी संजू महतो, तथा ट्रेजरर कमलेश कुमार सिंह को भरत सिंह ने शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भरत सिंह जी ने कहा कि “श्रमिक यूनियन के पदाधिकारीगण श्रमिकों की आवाज़ हैं। आप सभी के ऊपर बड़ी ज़िम्मेदारी है कि आप संगठन के प्रति निष्ठावान रहते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करें। टाटा स्टील जैसा प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान तभी आगे बढ़ सकता है जब इसके श्रमिकों और प्रबंधन के बीच समन्वय बना रहे। मैं सभी नवचयनित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और विश्वास करता हूँ कि आप सभी टीम भावना से काम करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा करेंगे।”
वहीं यूनियन के नवनियुक्त प्रेसिडेंट श्री रघुनाथ पांडे जी ने कहा कि “यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। हमारा उद्देश्य रहेगा कि प्रत्येक श्रमिक की समस्याओं का समाधान हो और यूनियन की छवि जनहितैषी बनी रहे।”
समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, श्रमिक साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सबों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री सिंह के साथ शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, मनोज सोनी, राजेश कुमार, राजेश चावला, राजू श्रीवास्तव, राजेश सिंह, संतोष शर्मा, सुधीर पाण्डे, तोमर सतेन्द्र सिंह, गोपी सिंह, मनीश शर्मा, संदीप सिंह, रविशंकर सिंह, विनीत श्रीवास्तव, अमन शर्मा, दीपक सिंह, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनन्द, मिनल शर्मा, सुरज, डॉ॰. जिया, गोविन्द नामता, अजीत पाल, अवनिश, करन गोराई, राजीव कुमार, राजू गोराई, विकास झा, राहुल सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
Trending Now
भाजपा नेता भरत सिंह ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डे एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES


